28 Mar 2024, 20:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्‍च, जानें इसकी ये खास खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 5:00PM | Updated Date: Feb 6 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और हरमन इंटरनेशनल ने मंगलवार को पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर जेबीएल बूमबॉक्स 34,990 रुपए में लॉन्‍च किया। हरमन इंडिया के उपाध्यक्ष (लाइफस्टाइल ऑडियो खंड) सुमित चौहान ने कहा - जेबीएल ब्लूमबॉक्स लंबे समय तक संगीत चलाने में सक्षम है। जो उद्योग में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर का भविष्य का मानक स्थापित करेगा।
 
दमदार बैटरी
कंपनी ने बताया कि इस स्पीकर का वजन 5.25 किलोग्राम है और यह लगभग 20 इंच लंबी है। यह सबसे बड़ा पोर्टेबल स्पीकर है। इस डिवाइस में 20,000 एमएएच की विशाल बैटरी लगी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह लगातार 24 घंटों तक चलती है। 
 
शानदार फीचर्स
इसमें ड्यूअल चार्ज फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स संगीत बजाने के साथ ही इससे अन्य डिवाइसों को चार्ज भी कर सकते हैं। बूमबॉक्स स्पीकर को 100 से ज्यादा जेबीएल स्पीकर्स (कनेक्ट प्लस फीचर वाला) के साथ ब्लूटूथ की रेंज में जोड़ा जा सकता है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »