25 Apr 2024, 16:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिजर्वेशन काउंटर पर आज से BHIM ऐप से बुक करे रेल टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 11:39AM | Updated Date: Dec 1 2017 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक दिसंबर से देशभर के 3000 से ज्यादा रेल्वे आरक्षण केन्द्रों पर भीम ऐप से भुगतान किया जा सकेगा। रेल मंत्रालय कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत कर रहा है। भीम मनी ट्रांसफर का सरकारी ऐप है और इसका इस्तेमाल काफ़ी कम शुल्क पर किया जा सकता है।
 
हालांकि रेलवे में कैशलेस ट्रांजेस्शन को बढ़ावा देने के लिए टिकट खरीदने के बाद पैसे ट्रांसफर करने पर तीन महीने तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। हर रोज भारतीय रेल में देशभर में 80 करोड़ रुपए की भुगतान रिजर्व टिकट की खरीददारी पर किया जाता है। इसमें से 30 करोड़ रुपए के टिकट की खरीददारी आरक्षण केंद्रों पर होती है और बाकी ई-टिकट के माध्यम से बुक किए जाते हैं।
 
भारत में हर रोज करीब 15 लाख रिजर्व टिकट बुक किए जाते हैं। इनमें से आरक्षण केंद्रों पर करीब 6 लाख टिकट बुक किए जाते हैं।ऐसे में लोगों को भीम ऐप से काफी फायदा मिलने वाला है। खासकर बड़ी रकम का भुगतान करने वालों के लिए यह व्यवस्था काफी सुरक्षित और सुविधाजनक होने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »