20 Apr 2024, 00:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्विटर में हुआ बड़ा बदलाव, अब 280 कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 1:16PM | Updated Date: Nov 8 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ट्विटर ने अपने यूज़र्स के लिए अक्षरों की सीमा दोगुनी कर दी है। पहले जहां यूज़र्स अपनी बात सिर्फ 140 शब्दों में ही कह पाते थे, अब वह 280 शब्दों में कह सकेंगे। हालांकि, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषा में लिखने वाले लोगों के लिए अक्षरों की सीमा अभी भी 140 ही रहेगी क्योंकि इन भाषाओं में लिखने के लिए बेहद कम अक्षरों की जरुरत होती है। कंपनी ने कहा है कि अंग्रेजी भाषा में 9% ट्वीट्स 140 कैरक्टर में लिखे जाते हैं। जिससे यूजर्स 140 कैरक्टर में अपने ट्विट को पूरा नहीं कर पाते हैं।ट्विटर ने उम्मीद जताई है कि लोगों को ज्यादा ट्वीट करने में मदद मिलेगी। ट्विटर काफी समय से इस पर टेस्ट कर रहा था, जिसे अब शुरू कर दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »