29 Mar 2024, 13:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आपका व्हाट्सएप फर्जी तो नहीं, 10 लाख लोगों ने डाउनलोड..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 5:36PM | Updated Date: Nov 6 2017 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। व्हाट्सएप की दीवानगी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। रोज नए यूजर इस मैसेजिंग एप से जुड़ रहे हैं। लेकिन, वॉट्सएप यूज करने वाले लाखों लोगों के लिए बुरी खबर है। करीब 10 लाख लोगों वॉट्सएप से झटका मिल सकता है।
 
दरअसल, पिछले कुछ समय से गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सएप का एक फेक वर्जन भी उपलब्ध है जिससे लोग असली की जगह नकली वॉट्स एप डाउनलोड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक कुल 10 लाख लोग इस नकली वॉट्सएप को डाउनलोड कर चुके हैं जो कभी भी बंद हो सकता है।
 
फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हॉट्सएप का गूगल प्ले स्टोर पर फेक वर्जन ‘अपडेट व्हॉट्सएप मैसेंजर’ नाम से देखा गया। वह भी ‘WhatsApp Inc*’ डेवलपर का नाम के साथ। पड़ताल करने पर इसका एक और वर्जन भी ठीक इसके नीचे इसी नाम से था, जिसे करोड़ों बार डाउनलोड किया गया है। बता दें कि ऑरिजनल व्हॉट्सएप को 1 बिलियन बार डाउनलोड किया गया है। ऐसे में गूगल प्ले स्टोर में जाकर अपना वॉट्स एप चेक कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »