20 Apr 2024, 03:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोन खरीदने वाले है तो रूक जाएं, नवंबर में हो रहा लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 1:23PM | Updated Date: Nov 2 2017 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो कुछ दिन और रुक जाएं। इस महीने कई कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। मोटोरोला का स्मार्टफोन शामिल हैं। हम बता रहे हैं इन फोन के नाम और फीचर्स। इससे आप तय कर पाएंगे कि फोन आपकी जरूरतों को पूरा कर पाएगा या नहीं।
 
मोटोरोल Moto X4 को इंडिया में 13 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लीक हुई जानकारी में सामने आया है कि इस फोन की कीमत इंडिया में 23,999 रुपए होगी। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 5.2-inch (1920 x 1080 pixels) का डिस्प्ले होगा।
 
फोन की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन वाटर और डस्ट से सुरक्षित होगा। इसमें 3,000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »