29 Mar 2024, 03:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से होगा आधार वेरिफिकेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 12:07PM | Updated Date: Oct 16 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यू.आई.डी.ए.आई.) वैरिफिकेशन के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने की सोच रही है। सितंबर तक आधार के जरिए 150 से अधिक ट्रांजैक्शन हो चुके हैं, जबकि इससे पहले अगस्त में इनकी संख्या 100 करोड़ थी।
 
इतनी बड़ी संख्या में ट्रांजैक्शन होने के बाद यू.आई.डी.ए.आई. अपने एम आधार ऐप के जरिए वैरिफाई करना आसान करने जा रही है। देशभर में करीब 118.5 करोड़ लोगों के पास आधार नंबर है। पिछले महीने आधार ट्रांजैक्शन की संख्या 148.3 करोड़ थी, जो देश की जनसंख्या से कहीं अधिक थी। यह संख्या दिसंबर में सिर्फ 17 करोड़ थी।
 
ऐसे में यह अभूतपूर्व वृद्धि है, जो बताती है कि हर आधार-धारक ने सितंबर में कम से कम एक बार लाभ या अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आधार आई.डी. का इस्तेमाल किया था। सरकार इसके साथ एम आधार ऐप के जरिए ओ.टी.पी. की सुविधा शुरु करने जा रही है। सितंबर तक ओ.टी.पी. के जरिए 31 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे। एम आधार ऐप पर टाइम बेस्ड ओ.टी.पी. आएगा, जो कि 30 सेकंड के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »