26 Apr 2024, 04:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi Mi Mix 2 भारत में आज होगा लॉन्च, जानें खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 1:47PM | Updated Date: Oct 10 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix 2 लॉन्च करने जा रही है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए इस नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी कुछ शानदार ऑफर की पेशकश भी कर सकती है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 5.99 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2160x1080 है। Mi Mix 2 में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और एड्रिनो जीपीयू ग्राफिक चिप दी गई है। यह स्मार्टफोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ आता है। 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेंगे। जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और विडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Mi Mix 2 कंपनी के पर्सनल ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 9 पर चलता है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर आधारित है। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 32,000 रुपए हो सकती है। जबकि 6जीबी+128जीबी वेरिएंट की कीमत 35,000 के आस-पास होगी। फोन के 8जीबी+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 46,000 रुपए

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »