26 Apr 2024, 01:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में अगले महीने आएंगा गूगल का नया पिक्सल स्मार्टफोन, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 6:08PM | Updated Date: Oct 5 2017 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल का नया स्मार्टफोन पिक्सल-2 व पिक्सल-2 एक्सएल भारतीय बाजार में 15 नवंबर को आएंगा। इसकी शुरूआती कीमत 61,000 रूपए होगी। गूगल ने बुधवार सेन फ्रांसिस्को अमेरिका में अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल-2, लैपटाप पिक्सलबुक सहित अनेक उत्पाद पेश किए। पिक्सल-2 में पांच र्इंच का डिस्प्ले व पिक्सल- 2 एक्सएल में छह र्इंच का डिस्प्ले है। भारत में पिक्सल-2 के 64 जीबी संस्करण की कीमत 61,000 रूपए जबकि 128 जीबी संस्करण की कीमत 70,000 रूपए होगी। 
 
वहीं पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी संस्करण की कीमत 73,000 रूपए व 128 जीबी संस्करण की कीमत 82000 रूपए होगी। कंपनी का कहना है कि भारत में पिक्सल 2 की प्री बुकिंग 26 अक्तूबर से शुरू होगी। पिक्सल 2 की बिक्री एक नवंबर से जबकि पिक्सल 2 एक्सएल की 15 नवंबर से शुरू होगी। लगभग 1000 स्टोर के अलावा यह फ्लिपकार्ट पर आनलाइन भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने बुधवार जो नए उत्पाद पेश किए उनमें गूगल होम का नया संस्करण होम मिनी व होम मैक्स, लैपटाप क्रोमबुक का नया 4 इन वन संस्करण पिक्सलबुक, गूगल लैंस व गूगल क्लिप्स शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »