19 Apr 2024, 09:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने गैलेक्सी टैब A 9.7 के लिए एंड्रॉयड नॉगट अपडेट जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 12:50PM | Updated Date: Oct 1 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी टैब A 9.7 टैबलेट के लिए एंड्रॉयड नॉगट 7.1.1 अपडेट जारी कर दिया है। रिर्पोट के मुताबिक, कुछ समय पहले यह टैबलेट नॉगट अपडेट के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया था। ये अपडेट जर्मनी, हंगरी, इटली, आयरलैंड और स्पेन  में इस टैबलेट के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट ओवर द एयर यानी OTA माध्यम से जारी किया गया है जिससे सभी स्मार्टफोन्स को मिलने में थोड़ा सा समय लग सकता है।

इसमें एक खास एप शॉर्टकट्स दिया गया है जिसकी मदद से यूजर केवल आइकन पर लॉन्ग प्रैस की मदद से ही एप पर एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो GIFs को सीधा अपने कीबोर्ड से भी भेज सकते हैं मगर वो केवल गूगल एलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआउट्स पर ही सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कुछ नए इमोजी भी इसमें जोड़े गए हैं जोकि जेंडर समानता को दर्शाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »