24 Apr 2024, 17:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब जियोफोन को पहले भी लौटाकर रिफंड पा सकेंगे ग्राहक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 12:02PM | Updated Date: Oct 1 2017 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जियोफोन के ग्राहक अब इस फीचर फोन को पहले ही साल में लौटाकर आंशिक रिफंड हासिल कर सकेंगे। रिलायंस जियो ने जियोफोन के रिफंड के लिए नयी शर्त तय की हैं, जियो के एक चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी और बताया कि अगर कोई ग्राहक विभिन्न प्लान के तहत एक साल में कुल मिलाकर 1500 रपए का रिचार्ज करवा लेता है।

तो वह पहले साल में ही जियाफोन लौटाकर 500 रपए का रिफंड हासिल कर सकता है, उन्होंने कहा कि दूसरे साल में फोन लौटाने पर ग्राहक को 1000 रपए व तीसरे साल में पूरे 1500 रूपए वापस कर दिए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि कंपनी यह 4जी फीचर फोन 1500 रपए की जमानती राशि पर बेच रही है। कंपनी का कहना है कि तीन साल बाद जियोफोन लौटाने पर उक्त राशि रिफंड कर दी जाएगी, कंपनी ने नयी शर्त व बदलाव के बारे में भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »