24 Apr 2024, 02:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिया के लिए टेक्नो लेकर आया आई-सीरीज स्मार्टफोन, जानें दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2017 1:22PM | Updated Date: Sep 29 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। भारत के विशाल इलेक्ट्रोनिक बाजार में टेक्नो मोबाइल ने 'आई-सीरीज' उत्पाद पोर्टफोलियो में 5 स्मार्टफोन- आई 3, आई 3 प्रो, आई 5, आई 5 प्रो और आई 7 लांच किए। कंपनी ने इनकी कीमतें 7,990 रुपए से 14,990 रुपए (एमओपी) के बीच रखी है। शैंपेन गोल्ड, स्काई ब्लैक व स्पेस ग्रे जैसे रोमांचक रंगों में उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो मोबाइल ने इससे पहले अप्रैल 2017 में अपने 'मेड फॉर इंडिया', आई श्रृंखला के उत्पाद पोर्टफोलियो को 3 बाजारों – राजस्थान, गुजरात और पंजाब में उतारा था। 
 
कंपनी ने बताया कि भारत के 15 प्रमुख बाजारों में टेक्नो मोबाइल की खुदरा बिक्री होगी। पंजाब, गुजरात और राजस्थान के अलावा ये अब दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पूर्वोत्तर राज्य और असम, पश्चिम बंगाल, शेष बंगाल, अंडमान और सिक्किम में उपलब्ध होंगे। टेक्नो एंड इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने कहा कि आई-श्रृंखला कम रोशनी में फोटोग्राफी, बैटरी सॉल्युशन और डिजाइन पर केंद्रित है। करीब 3 महीने पहले हमने भारत में केवल 3 बाजारों में हमारे उत्पाद लांच किए और वहां से मिली प्रतिक्रियाएं बहुत अच्छी रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »