28 Mar 2024, 22:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi Mi A1 की पहली सेल शुरू, यहां करें बुक, जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 12:53PM | Updated Date: Sep 12 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीते हफ्ते स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी ने अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 भारत में लॉन्च किया था। वहीं लॉन्च के बाद पहली बार 12 सितंबर, 2017 को इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है। Xiaomi Mi A1 की ऑनलाईन और ऑफलाईन सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। Xiaomi Mi A1 की ऑनलाईन बुकिंग Flipkart और Mi.com और ऑफलाईन तरीके से बिक्री कंपनी की Mi होम स्टोर्स पर भी चालू हो गई है। इसके अलावा फोन की ऑफलाईन बिक्री और भी कई स्टोर्स पर हो रही है। इनमें Croma, Vijay Sales, संगीता, पूर्विका, Big C, LOT, यूनिवर्सल सेल, E-Zone समेत कई नामी स्टोर्स उपलब्ध हैं। भारत में इसकी कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इसके साथ एयरटेल यूजर्स को 200GB का डेटा फ्री भी मिलेगा।
 
फीचर्स
फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके डुअल रियर कैमरा की काफी चर्चा है। शियोमी का यह पहला स्मार्टफोन है जो भारत में डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा एप्पल के आईफोन 7 प्लस और वन प्लस के कैमरे से बेहतर है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें से एक f 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा f 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। शियोमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह फोन ब्लैक, रोज गोल्ड और गोल्ड जैसे कलर्स में उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है, जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर भी दिया गया है। फोन की 4GB की रैम इसे जबरदस्स स्पीड देती है। इसकी इंटरनल मैमोरी 64GB की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »