19 Apr 2024, 15:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

साबुन से धुलने वाला फोन भी बाजार में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2017 4:00PM | Updated Date: Sep 9 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अगर आपका फोन गंदा हो गया है तो अब आप उसे रगड़-रगड़ कर धो भी सकते हैं। जी, हां अब यह मुमकिन है। जापान की कंपनी Kyocera कोरपोरेशन ने एक Rafre स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो यह फोन गर्म पानी डालने पर भी चल सकता है और उस समय भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है जब यूजर के हाथ गीले हों या फिर उसने दस्ताने पहनें हों। इसके अलावा इसमें एक स्पेशल कुकिंग ऐप है जिसकी मदद से आप फोन को बिना छुए सिर्फ इशारों से फोन को स्क्रोल कर सकते हैं टाइमर ला सकते हैं और यही नहीं कॉल भी रिसीव कर सकते हैं। यही नहीं इसमें अकठडर इंजन है जिसकी मदद से कम रौशनी में भी आप साफ फोटो ले सकते हैं। इस फोन में फेज डायरेक्शन एएफ है जिससे आप जल्दी फोकस कर सकते हैं। आंखों की हिफाजत के लिए इसमें ब्लू लाइट कट एप भी है। इसके अलावा इसमें 3000 टन बैटरी है जिससे आप इसे ज्यादा ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »