24 Apr 2024, 08:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोकिया 6 की भारत में बिक्री हुई शुरू, जाने कैसे खरीदें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 6:04PM | Updated Date: Aug 23 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद HMD ग्लोबल ने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन नोकिया 6 की बिक्री भारत में 23 अगस्त यान बुधवार से एमेजन पर शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है इस स्मार्टफोन को 10 लाख रजिस्ट्रेशन मिले है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। नोकिया 6 स्मार्टफोन केवल ऑनलाइन बिक्री के लिए ही उपलब्ध है। नोकिया के पिछले स्मार्टफोन्स नोकिया 5 और नोकिया 3, ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहे। बुधवार दोपहर 12 बजे से नोकिया 6 की पहली सेल शुरू होनी थी लेकिन एमेजन इंडिया वेबसाइट पर ये फोन खबर लिखे जाने तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। 

नोकिया 6 खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए खुशी की खबर ये कि अगली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी खुले है। ये सेल 30 अगस्त को होगी। नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका डिस्प्ले 5.5 इंच एचडी है, वहीं इसमें स्नैपड्रगन का 430 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। जो इसे और भी पावरफुल बनाता है। नोकिया 6 में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। नोकिया 6 को 64 जीबी वैरिएंट के साथ भी लॉन्च किया गया है। भारत में ये वैरिएंट उपलब्ध नहीं है। नोकिया 6 की कीमत को देखते हुए इसका मुकाबला मिड-रेंज के रेडमी नोट 4 लेनोवो K6 नोट से माना जा रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »