29 Mar 2024, 14:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अरूणाचल प्रदेश सरकार से बातचीत कर रही है गूगल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2015 5:28PM | Updated Date: May 15 2015 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल स्कूली विद्यार्थियों के लिए कोमबुक लैपटाप संबंधी एक परियोजना के बारे में अरूणाचल प्रदेश सरकार से बात कर रही है। इसके तहत राज्य के दो शहरों इटानगर व जिरो में स्कूलों में कोमबुक लैपटाप की परियोजना प्रायोगिक आधार पर लागू की जानी है।

गूगल की उत्पाद प्रबंधक स्मिता हाशिम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, शिक्षा क्षेत्र पर हमारे ध्यान के तहत विद्यार्थियों को कोमबुक प्रदान करने के लिए हम अरूणाचल प्रदेश से विचार विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोमबुक व शिक्षा के लिए गूगल ऐप्प विद्यार्थियों को सीखने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कोमबुक लैपटाप, गूगल के कोम ओएस पर चलता है। कंपनी इसी तरह की भागीदारी के लिए अन्य राज्यों से भी विचार विमर्श कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »