23 Apr 2024, 15:34:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल में शामिल हुई आठ और भारतीय भाषाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 10:23AM | Updated Date: Aug 19 2017 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी। अब तक गूगल की यह वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी। गूगल ने इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु व उर्दू सहित आठ नई भाषाओं को भी शामिल कर लिया है।  
 
इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड तथा गूगल एप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे। यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वायस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए यूजर को गूगल एप की वायस सैटिंग मीनू में अपनी भाषा तय करनी होगी। वैश्विक स्तर पर गूगल 119 भाषाओं में वायस सर्च कर रहा हैं। अब इस फीचर में 30 नई भाषाओं को जोड़ा जा रहा है, जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »