16 Apr 2024, 17:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कूलपैड ने 7777 रुपए में 'नोट 5 लाइट सी' उतारा, जानिए फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 11:22AM | Updated Date: Aug 5 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी की स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने ‘नोट 5 Lite C’ 7,777 रुपए में भारतीय बाजार में उतारा, जो कंपनी का पहला ऑफलाइन प्रोडक्ट है। नोट 5 Lite C में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. जिसकी रिजॉल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल होगी। इसमें 1.1GHz क्वार्ड कोर स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 2 जीबी की रैम दी गई है।

इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16 जीबी है मैमोरी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ऑप्टिक्स की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।
 
इसे पावर देने के लिए 2500mAh बैटरी दी गई है। नोट 5 Lite C एंड्रॉयड 7.1 एंड्रॉयड नॉगट पर चलता है। डुअल सिम वाला ये स्मार्टफोन 4G VoLTE, ब्लूटूथ, फिंगर प्रिंट सेंसर कनेक्टिविटी के साथ आता है।
 
कूलपैड के भारत के सीईओ सैयद ताजुद्दीन ने एक बयान में कहा, “सस्ती कीमत पर हमने एक उच्च स्पेशिफिकेशन वाला उत्पाद लॉन्च किया है, जिसकी हमारे प्रशंसक उम्मीद करते हैं।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »