26 Apr 2024, 01:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Jio Phone के लिए लॉन्च किया जा सकता है ये खास व्हाट्सऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 2:54PM | Updated Date: Aug 4 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रिलांयस इंडस्ट्रीज की 40वीं एजीएम के दौरान कंपनी ने सबसे सस्ते 4G फीचर फोन JioPhone लॉन्च किया। इसकी कीमत जीरो रुपए है, लेकिन इसके साथ 1,500 रुपए सिक्योरिटी देने होंगे। ऐलान के बाद से लोगों के मन में कुछ सवाल हैं। इनमें से यह सवाल सबसे ज्यादा है कि इसमें व्हाट्सऐप चलेगा या नहीं। क्योंकि व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या शहरों से कर रिमोट एरिया में भी है।

फैक्टर डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस दुनिया की सबसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के साथ बातचीत कर रही है। फिलहाल यह शुरुआती दौर मे है। कंपनी चाहती है कि एक खास वर्जन का व्हाट्सऐप ऐप तैयार किया जाए जो जियोफोन में चलाया जा सके।
 
फैक्टर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा है, ‘रिलायंस जियो और व्हाट्सऐप के अधिकारियों के बीच मीटिंग्स हुई हैं जो शुरुआती हैं। रिलायंस जियो के दूसरे नजदीकी सूत्र ने कहा है, ‘बातचीत चल रही है और फेसबुक के साथ हमारे रिलेशन पहले से हैं। इसमे तकनीकी चैलेंज है। जियोफोन के लिए एक खास वर्जन की जरुरत है जो इसमें आसानी से चले।
 
गौरतलब है कि जियोफोन में पहले से जियो के ऐप्स होंगे जिन्हें यूज किया जा सकेगा। इनेमें जियो चैट भी होगा जो इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस है। हालांकि व्हाट्सऐप के बड़े यूजर बेस को देखते हुए कंपनी इसे इग्नोर नहीं कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »