19 Apr 2024, 13:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

अब आंखों के इशारों से चलेगा कम्प्यूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 11:22PM | Updated Date: Aug 3 2017 11:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज-10 के लिए नया आई ट्रैकिंग फीचर दिया है। यह खास कर उन लोगों के लिए है जो कम्प्यूटर यूज करने में सक्षम नहीं हैं। यह फीचर फिलहाल इसके बीटा वर्जन में है और इसे कंपनी जल्द ही अपडेट के जरिए सभी विंडोज-10 कम्प्यूटर्स के लिए जारी कर सकती है।

 
इंसाइडर प्रीव्यू बिल्ड में दिया गया आई ट्रैकिंग फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। हालांकि इसके लिए टोबी आई ट्रैकर्स 4-सी यूज करना होगा जिसके बाद यूजर्स अपनी आंखों के इशारे से कम्प्यूटर चला सकेंगे। दरअसल इस टूल के जरिए आंखों से ऑन स्क्रीन माउस और की-बोर्ड चलाया जा सकेगा।
 
ऐसे करेगा काम
कंपनी के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक यह फीचर टोबी आई ट्रैकर 4-सी के साथ काम करेगा। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले विंडोज-10 कम्प्यूटर से इस फीचर को स्टार्ट करना होगा। शुरू होते ही स्क्रीन पर लॉन्चपैड दिखेगा जिसमें माउस, की-बोर्ड और टेक्स्ट टू स्पीच फीचर्स होंगे। कंपनी के मुताबिक कम्प्यूटर से इंटरएक्ट करने के लिए सिर्फ यूजर को उसकी तरफ देखना होगा जब तक बटन एक्टिवेट न हो जाए। विजुअल एक्टिवेशन के बाद यूजर्स आंखों के इशारे से कम्प्यूटर चला सकेंगे।
 
टाइप भी कर सकते हैं
उदाहरण के तौर पर माउस (कर्सर) को स्क्रीन के ऊपर ले जाने के लिए यूजर को ऊपर देखना होगा। ऐसे ही आंखों के जरिए ही की-बोर्ड से वर्ड्स का सेलेक्शन करके टाइप भी किया जा सकता है। 
 
चूंकि यह टूल अभी बीटा वर्जन में है, इसलिए सूरज की रोशनी में दिक्कते आ सकती हैं। आने वाले समय में इस फीचर का दायरा बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल लिमिटेड कंपनियां हैं जो इसके साथ काम करने वाले आई ट्रैकिंग डिवाइस बेचती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »