18 Apr 2024, 23:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Airtel लाया अपने ग्राहकों के लिए खास आॅफर, होगा ये फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 12:53PM | Updated Date: Aug 3 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पिछले महीने ही एक नया प्लान पेश किया था। इसके तहत पोस्टपेड यूजर्स का जो डाटा बच जाता है उसे अगले महीने के डाटा में जोड़ दिया जाएगा। इसे प्रोजेक्ट नेक्स्ट (डाटा रोल ओवर प्रोग्राम) का नाम दिया गया था। यह प्लान लागू कर दिया गया है। ये ऑफर फिलहाल पोस्टपेड यूजर्स के लिए ही शुरु किया गया है। यह ऑफर 1 अगस्त से शुरू हो गया है। अब यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। 
 
यह डाटा रोल ओवर ऑफर सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अभी इसे प्रीपेड यूजर्स के लिए शुरू नहीं किया गया है। साथ ही अभी तक यह ऑफर ब्रॉडबैंड यूजर के लिए शुरू हुआ है। वैसे एयरटेल ने अभी हाल ही में जानकारी दी है कि, कंपनी साल 2018 में अपनी 4G VoLTE सेवा को शुरू करेगी। साथ ही कंपनी जल्दी ही बण्डल डाटा के साथ एक फीचर फ़ोन भी पेश करेगी। इस फीचर फ़ोन को कंपनी खुद नहीं बनाएगी। इस बण्डल ऑफर के जरिये एयरटेल, रिलायंस जियो के  फीचर फ़ोन को टक्कर देने की सोच रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »