20 Apr 2024, 07:39:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Whatsapp को मिलेगी टक्कर: अब Paytm भी शुरू करेगा मैसेजिंग सर्विस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 11:38AM | Updated Date: Aug 2 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। व्‍हाट्सएप के बाद अब पेटीएम भी इस महीने के अंत तक मैसेजिंग सुविधा शुरू करेगा। चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबा और जापान की टेक्‍नोलॉजी कंपनी सॉफ्टबैंक से निवेश पाने वाली पेटीएम अपने प्‍लेटफार्म एप में एक नया फीचर को शामिल करने वाली है। जिससे अब पेटीएम उपभोक्ता चैट करने के अलावा ऑडियो, पिक्‍चर और वीडियों साझा करने का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी नए फीचर के चलते उपभोक्ता को एप ज्‍यादा समय बिताने के लिए उत्‍साहित किया जाऐगा। 

संपर्क करने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने इस बात पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। एक सूत्र ने बताया कंपनी इस पर तीन महीने से काम कर रही है। रोचक बात यह है कि कंपनी यह सुविधा ऐसे समय में करने जा रही है जब व्हाट्सऐप डिजिटल भुगतान क्षेत्र में उतरने के लिए काम कर रही है। 
 
बता दें कि व्हाट्सेएप के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। फरवरी में 20 करोड़ से ज्यादा सक्रिय यूजर्स हैं जो महीने में कम से कम एक बार एक्टिव दिखाई देते हैं। वहीं, पूरी दुनिया में हर रोज तकरीबन एक अरब लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।
पिछले साल नोटबंदी होने के बाद से देश में ई पेमेंट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पेटीएम जैसी कंपनियों का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा था। एक रिपोर्ट की मानें तो 2020 तक भारत में डिजिटल पेमेंट दस गुना बढ़कर 500 अरब डॉलर (करीब 32 लाख करोड़ रुपये) के हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »