20 Apr 2024, 17:46:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस फोन से निकालेगा 157 टन सोना और चांदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 9:43AM | Updated Date: Jul 22 2017 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड वापस मंगाए गए गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोनों से 157 टन विभिन्न धातुएं निकालेगी।  कंपनी इस स्मार्टफोन के अन्य वस्तुओं जैसे कैमरा मॉड्यूल, चिप तथा डिस्प्ले को भी दोबारा इस्तेमाल करेगी। ये सामान कंपनी के मरम्मत के लिए भेजे जाने वाले दूसरे स्मार्टफोन में लगाए जाएंगे और बेचे जायेंगे।
 
कंपनी साथ ही स्मार्टफोन के विभिन्न पुर्जों में इस्तेमाल किए जाने वाले कोबाल्ट, तांबा, सोना और चांदी को निकालेगी। ये धातु उन पुर्जों से निकाले जाएंगे जिनका इस्तेमाल नहीं होना है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस फोन की बैटरी में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद कंपनी ने पिछले साल लांच के दो महीने के भतीर ही अक्टूबर में सभी गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगा लिया था जिससे उसे भारी भरकम चपत लगी थी। तब तक कंपनी 30 लाख से अधिक हैंडसेट बेच चुकी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »