28 Mar 2024, 20:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G फोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 11:26AM | Updated Date: Jul 22 2017 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस का सालाना सम्मेलन मुंबई में शुरू हो चूका है। मुकेश अंबानी कंपनी द्वारा किए गए अब तक के विकास से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे से स्टार्ट अप से यह कंपनी इतनी बड़ी हो गई और एक टेक्सटाइल कंपनी से यह आज विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार तक पहुंची है। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी और माता कोकिला बेन को दिया है। सबका ध्यान इस बार फिर से जियो पर होगा। शुक्रवार को होने वाले इस सम्मेलन में मुकेश अंबानी एक सस्ता 4जी फोन लॉन्च कर सकते हैं। कुछ समय पहले इस फोन की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। जियो के बाद अब सभी इस सस्ते फोन को लेकर उत्साहित हैं।

अभी फिलहाल जियो के देश में 125 मिलियन उपभोक्ता हैं। आप सबको मैं मेरे दिल से धन्यवाद देता हूं। हमने स्केपटिक्स की बात को गलत साबित करते हुए उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कालिंग का अवसर दिया। जियो के आने के बाद डाटा कंसम्पशन 125 करोड़ गीगाबिट तक बढ़ा। भारतियों ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया।

इंटरनेट यूजर के मामले में भारत पहले नंबर पर पहुंचा। जियो के प्राइम मेंबर्स को नियमित फायदा मिलता रहेगा। इसके साथ-साथ समय-समय पर उन्हें सरप्राइज भी मिलेंगे। 75 करोड़ मोबाइल यूजर्स में से 50 करोड़ लोग डिजिटल रेवोलुशन से छूट गए हैं। आज जियो इस भेदभाव से सबको निजात दिलाने वाला है।

कवरेज यूसेज और डाटा स्पीड के मामले में ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जियोनंबर एक। आने वाले 12 महीनों में 99% लोगों के पास जियो होगा। इसके साथ जियो की वजह से 4जी नेटवर्क 2 जी से अधिक होगा। जो काम पिछले 25 सालों में हुआ वो जियो ने 3 सालों में कर दिखाया।  आने वाले समय में पूरे भारत में 10,000 ऑफिस होंगे। 

एक स्मार्ट फोन 3,000-4,000 के बीच आता है। जियो इसका विकल्प लेकर आएगा। भारत में भारतियों के लिए युवा भारतियों के लिए बनाया गया फोन। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे इसे इस्तेमाल करने में आसानी हो। दुनिया का सबसे सस्ता फोन। 22 भाषाओं में होगा यह फोन। वाइस कमांड से चल सकेगा। 

जियो के अपने एप्स होंगे जैसे म्यूजिक, जियो सिनेमा, आदि। की पैड पर 5 दबाकर अपनों तक पहुंचेगा इमरजेंसी मैसेज। जल्द ही इसके साथ पुलिस को भी जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी आसानी से सुन सकेंगे। इस छोटे से फोन में सैंकड़ों फीचर। इसके साथ बैंक अकाउंट एवं जनधन अकाउंट आदि जोड़े जाएंगे। 

इसके अलावा ग्राहक हर महीने 309 रुपए वाला प्लान भी ले सकते हैं, जिसमें ग्राहकों को 153 रुपए वाले प्लान की सभी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही यूजर्स को स्क्रीन को TV पर मिररिंग के लिए सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसे केबल के द्वारा CRT TV में भी कनेक्ट किया जा सकता है। आप तीन साल बाद फोन वापस कर सकते हैं, जिसमें आपके डिपॉजिट के सारे पैसे लौटा दिए जाएंगे।

यह फोन 50 करोड़ फीचर फोन यूजर्स की मदद करेगा। सारे फोन कॉल होंगे मुफ्त। 15 अगस्त से शुरू होंगी सेवाएं। जियो धन धना धन की साड़ी सुविधाएं मिलेंगी। जियो फोन टीवी केबल से जियो फोन को किसी भी तरह के टीवी से जोड़ सकेंगे। 24 रूपए में 2 दिन और 54 रूपए में 7 दिन जियो फोन टीवी केबल से जियो फोन को किसी भी तरह के टीवी से जोड़ सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »