28 Mar 2024, 15:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्हॉट्सएप चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 10:45AM | Updated Date: Jul 20 2017 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन व्हॉट्सएप के साथ मिलकर लाखों उपभाक्ताओं के लिए एक ऐसा एप लेकर आई है जिसके द्वारा वे अपनी स्थानीय भारतीय भाषा में चैट कर सकेंगे। वोडाफोन इस तरह की पहल को लाने वाली पहली भारतीय कंपनी है जो लाखों उपभोक्ताओं को अपनी भाषा के माध्यम से अपने प्रियजनों के साथ जोड़े रखना चाहती है। 
 
आज व्हाट्सएप दुनियाभर में 50 से ज्यादा विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। वर्तमान में इस एप के 200 मिलियन मासिक उपयोगकर्ता हैं जो 10 भारतीय भाषाओं में इसका उपयोग करते हैं। व्हाट्सएप पर पेश किए इस फीचर के साथ वोडाफोन ने विभिन्न भारतीय भाषाओं (हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल आदि) में कस्टमाइज एप बनाए हैं। पेज पर एनिमेटेड स्टेप बाय स्टेप इंटरफेस दिया गया है जो चैटिंग के दौरान स्थानीय भाषाओं को बदलने का विकल्प देता है। कुछ क्लिक के साथ ही आप अपनी भाषा में स्टेटस अपडेट कर सकते हैं, चैट कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »