19 Apr 2024, 21:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोकिया ने लॉन्‍च किए ये दो शानदार फोन- जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 5:19PM | Updated Date: Jul 17 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के फीचर बाजार में फिर से अपनी पैठ बनाने के मकसद से नोकिया ने सोमवार को उन्नत डिजाइन और नवीनतम फीचर वाले नोकिया 105 और 130 फोन पेश किए। नोकिया ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली फिनलैंड की स्टार्टअप कंपनी एचएमडी ने 3310 के बाद ये दोनों फोन उतारे हैं। दोनों ही फोन में 1.8 इंच के कलर स्क्रीन और हैंडी एलईडी टार्च लाइट हैं। दोनों फोन तीन रंगों में उपलब्ध होंगे। नोकिया
105 बिक्री के लिए 19 जुलाई से उपलब्ध होगा।
 
एचएमडी ग्लोबल ने दोनों फोन पेश करते हुए कहा कि नोकिया 105 नीले, काले और सफेद रंग में उपलब्ध होगा। सिंगल सिम वाले फोन की कीमत 999 रुपए और ड्यूअल सिम की 1149 रुपए होगी। नोकिया 130 का वीडियो बेहतरीन है। यह फोन एक बार चार्ज करने पर साढ़े 11 घंटे की वीडियो प्लेबैक क्षमता और ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है।
 
नोकिया 105 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
नोकिया के इस नए फ़ीचर फोन में 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन की बैटरी क्षमता 800 एमएएच2 की है। नोकिया 105 (2017) की बैटरी से 15 घंटे तक का टॉक टाइम और एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने  का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन में 500 तक टेक्स्ट मैसेज और 2,000 कॉन्टेक्ट तक स्टोर किए जा सकते हैं।
 
फोन नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 4 एमबी रैम व स्टोरेज है। नोकिया 105 में इनबिल्ट एफएम रेडियो है ओर इस फोन को स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी केबल (यूएसबी 2.0) के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक है। फोन में स्नेक शेंज़िया जैसे कुछ गेम पहले से इंस्टॉल आते हैं। यह फोन सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 112.0 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर और वज़न 73 ग्राम है। 
 
नोकिया 130 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 (2017) से 44 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है।
 
नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। इस फोन का डाइमेंशन 111.5x48.4x14.2 मिलीमीटर है। एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले भारत में जून में अपना लोकप्रिय फ़ीचर फोन नोकिया 3310 का नया अवतार लॉन्च किया था। नोकिया 3310 (2017) अभी भारत में 3,310 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »