18 Apr 2024, 20:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब जब चाहे मनचाहे रंगों से रंगे अपना स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 1:34PM | Updated Date: Jul 15 2017 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फोन को आकर्षक लुक देने के लिए अक्सर लोग शानदार कवर की तलाश में रहते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें बाजार में हर बार कीमत चुकानी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए एक कंपनी ने दुनिया का पहला फोन स्किन प्रिंटर तैयार किया है। इस प्रिंटर के जरिए आप अपने फोन या टैबलेट को मनचाहे रंगों में रंग सकते हैं। फोन पर कलर प्रिंट करते हुए डिवाइस पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। प्रिंटर की मदद से फोन की बॉडी पर 3 एमएम की लेयर चढ़ाई जा सकती है। 
 
खास बात यह है कि इस कलर प्रिंट लेयर पर किसी ठंडे या गर्म पदार्थ का कोई असर नहीं पड़ता। साथ ही आप जब चाहें तब एक नए फोन का अनुभव ले सकते हैं। फोन पर कलर प्रिंट करते हुए यह मशीन लोगो, कैमरे, फिंगरप्रिंट स्कैनर और कीपैड जैसे खास हिस्सों को खुद-ब-खुद छोड़ देती है। इसके लिए आपको बस मशीन पर कलर सेलेक्ट कर कमांड देनी होगी, इसके बाद मशीन में रखा किसी भी आकार या डिजाइन का फोन अपने आप प्रिंट हो जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »