25 Apr 2024, 13:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बेहद आकर्षक होगा फोल्डेबल लैपटॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 9:47AM | Updated Date: Jul 15 2017 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लेनोवो बहुत जल्द एक बेहद दिलचस्प लैपटॉप बाजार में पेश कर सकती है।  इस फोल्डेबल डिवाइस की स्क्रीन को यूजर किसी भी प्रकार मोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेनोवो के इस लैपटॉप की स्क्रीन को किसी भी तरह मोड़कर रखा जा सकता है। यूजर को इसे चलाने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में काफी आसानी होगी। इस डिवाइस की स्क्रीन को मोड़कर की-बोर्ड की तरफ आसानी से लाया जा सकता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन पर नजर आने वाला कंटेंट बिल्कुल असली नजर आता है। इस तरह कि डिस्प्ले वाला यह बाजार में एकमात्र डिवाइस होगा। इसलिए संभव है कि बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा होगी। यह पहला  कम्यूटर या लैपटॉप पर इस्तेमाल होने वाले साधारण कीबोर्ड कुछ सालों के भीतर हमें अलविदा कह सकते हैं। दरअसल चीन की एक टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक ऐसे कीबोर्ड को विकसित कर लिया है, जिसे आसानी से मोड़कर जेब में रखा जा सकता है। इस कीबोर्ड को आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और समय पड़ने पर अपने स्मार्ट डिवाइस जैसे कि फोन, टैबलेट या टेलीविजन के साथ कनेक्ट करके इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसमें केबल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दोनों प्रकार के विकल्प दिए गए हैं। यह कीबोर्ड पूरी तरह से वाटरप्रूफ है, जिस पर पानी की बूंदों का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। चीन इस प्रोडक्ट को बहुत जल्द देश के बाहर भी लांच कर सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »