23 Apr 2024, 14:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोन को बनाएं कम्प्यूटर का माउस और की बोर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 9:45AM | Updated Date: Jul 8 2017 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कम्प्यूटर के बहुत से काम स्मार्टफोन पर किए जा सकते हैं मगर क्या आपको पता है कि एक एप की मदद से फोन को कंप्यूटर का माउस और कीबोर्ड भी बनाया जा सकता है। स्मार्टफोन यूजर ‘रिमोट माउस’ एप से अपने फोन को कीबोर्ड और माउस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
इसे ट्रैकपैड के तौर पर ही उपयोग किया जाता है। स्मार्टफोन के टेक्स्ट टच का इस्तेमाल करते हुए। इसको गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त  में डाउनलोड किया जा सकता है।
 
ऐसे करें डाउनलोड
‘रिमोट माउस’ नाम के इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। नाम पर संदेह होने पर आप इसकी वेबसाइट ((http://www.remotemouse.net/) पर भी जा सकते हैं। 
इसकी वेबसाइट पर एप्लीकेशन डाउनलोड करने का विकल्प है। मोबाइल और कम्प्यूटर पर दोनों के लिए अलग-अलग एप को डाउनलोड करना होगा।  इस एप को बनाने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह मोबाइल और कम्प्यूटर  को जोड़ने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करती है।  
 
कैसे करें इस्तेमाल
स्मार्टफोन को माउस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल पर दो उंगलियां रखें जो माउस के राइट और लेफ्ट क्लिक का काम करती हैं। आप इन उंगलियों को आगे पीछे करने से माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।  इस एप को इस्तेमाल करते हुए आपके मोबाइल की डिस्प्ले का रंग हरा हो जाएगा। कंपनी ने इसमें सेटिंग का विकल्प दिया है जिससे ट्रैक पैड को नियंत्रित किया जा सकता है।
 
संगीत को करें नियंत्रित
WiFi Mouse(keyboard trackpad) नाम वाला यह एप गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद है। इस अपने फोन में इंस्टॉल करने के बाद अपने डेस्कटॉप को चला सकते हैं। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर आप उसमें फिल्म और संगीत भी सुन सकते हैं जिसे फोन से नियंत्रित करना संभव है। इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप वाईफाई के माध्यम से कनेक्ट हो जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »