24 Apr 2024, 22:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लेनोवो ने लॉन्‍च किया ये शानदार लैपटॉप, फाइल की तरह होगा फोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 1:55PM | Updated Date: Jul 6 2017 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की टेक्नोलॉजी निर्माता कंपनी लेनोवो ने फाइल की तरह फोल्ड होने वाला लैपटॉप पेश किया है। इसकी झलक न्यूयॉर्क में एक इवेंट में दिखाई गई। इस लैपटॉप की स्क्रीन आधी मुड़ जाती है और फाइल की शक्ल में दिखाई देती है। इसकी स्क्रीन कीबोर्ड की तरफ मुड़ सकती है। हम इसे मुड़ने वाला लैपटॉप भी कह सकते हैं। 
 
लेनोवो के इस लैपटॉप की स्क्रीन को किसी भी तरह मोड़कर रखा जा सकता है। यूजर को इसे चलाने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में काफी आसानी होगी। इस डिवाइस की स्क्रीन को मोड़कर की-बोर्ड की तरफ आसानी से लाया जा सकता है। 
इस लैपटॉप की स्क्रीन पर नजर आने वाला कंटेंट बिल्कुल असली नजर आता है। कंपनी का यह नया प्रोडक्ट कई अत्याधुनिक तकनीकों और शानदार फीचरों से लैस होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »