29 Mar 2024, 05:53:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4G स्पीड में एक बार फिर अव्‍वल रही जिओ, वोडाफोन-एयरटेल को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 1:46PM | Updated Date: Jul 5 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुकेश अंबानी की रिलायंस जिओ 4जी गति के मामले में दूर संचार क्षेत्र की अन्य निजी कंपनियों के मुकाबले लगातार पांचवें महीने अव्वल रही है। भारतीय दूर संचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार, जिओ फोरजी गति डाउन लोड के मामले में एयरटेल आइडिया और वोडाफोन के मुकाबले अपना वर्चस्व लगातार पांचवे महीने बनाए रखने में कामयाब रही है।
 
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, मई में जिओ ने 18.809 मेगावाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की रफ्तार से 4जी की सेवाएं उपलब्ध कराईं है। टेलीफोन के सबसे अधिक ग्राहक रखने वाली एयरटेल इस मामले में सबसे पिछड़ी हुई है। वह केवल 8.233 मबीपीएस की रफ्तार से फोरजी डाउन लोड स्पीड ही उपलब्ध करा पा रही है। दूसरे नम्बर पर वोडाफोन 12.297 एमबीपीएस रही है। आइडिया इस मामले में 11.685 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »