17 Apr 2024, 02:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो का धांसू ऑफर- 148 रुपए में चलाइए सालभर इंटरनेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 10:51AM | Updated Date: Jul 5 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ओर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने अपने यूजर्स को 148 रुपए में एक साल के लिए इंटरनेट देने का ऑफर निकाला है। यह ऑफर रिलायंस जियो की जियो फाई डिवाइस के लिए है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जियो की नई जियोफाई डिवाइस खरीदनी होगी। 

इसके अलावा इसके साथ जियो का नया सिम भी खरीदना होगा। नई डिवाइस और सिम खरीदने के बाद 99 रुपए देकर यूजर को जियो का प्राइम मेंबर बनना होगा। डिवाइस के साथ चार रिचार्ज में से कोई एक रिचार्ज चुनने का ऑप्शन मिलेगा। पहला रिचार्ज 148 रुपए का है। इसमें यूजर को एक महीने के लिए 2GB डाटा मिलेगा। यूजर को इसमें 12 रिचार्ज साइकल का ऑफर है। 
 
मतलब यूजर के अकाउंट में हर 28 दिन बाद अपने आप 2जीबी डाटा क्रेडिट हो जाएगा। मतलब सिर्फ एक बार 148 रुपए का रिचार्ज कराकर यूजर लगभग पूरे साल फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। दूसरे जियो का एक रिचार्ज 509 रूपए का है। इसमें यूजर को 224 जीबी डाटा मिलेगा। उपभोक्ता पहली बार 509 रूपए के रिचार्ज करने के बाद इसके चार रिचार्ज साइकिल के लिए रोजाना 2 जीबी 4जी डाटा ला लाभ ले पाएगा। 
 
तीसरे जियो के 309 रूपए के रिचार्ज पर यूजर को 168 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। पहली बार 309 रूपए के रिचार्ज करवाने के बाद यूज़र को 6 रिचार्ज साइकिल तक रोजाना 1 जीबी 4जी डाटा फ्री मिलेगा। 
 
चौथे उपभोक्ता 999 रूपए के रिचार्ज पर 56 दिन के लिए 120 जीबी डेटा को इस्तेमाल कर पाएगा। आम ग्राहक को इस पैक के साथ इतना ही डाटा मिलेगा, लेकिन इस पैक की वैधता 120 दिन की रहेगी। जियो के इन रिचार्ज के बाद उपभोक्ता अनलिमिटेड कॉल, जियो एप्प सब्सक्रिप्शन और मुफ्त एसएमएस सेवा का लाभ ले पाएगा। यह ऑफर प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »