25 Apr 2024, 12:38:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोबाइल पर पड़ी GST की मार- अब 100 रु. के रिचार्ज पर मिलेगा सिर्फ इतना बैलेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 3:39PM | Updated Date: Jul 1 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में ए‍क जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू कर दिया गया है। GST के लागू होते ही लोगों के बीच हर चीजों की बदली हुई कीमतों को लेकर खूब चर्चाएं हैं। इसी बीच मोबाइल रिचार्ज पर मिलने वाले टॉकटाइम में भी बदलाव आने वाला है। इन परेशान लोगों में मोबाइल यूजर्स भी शामिल हैं। यूजर्स इस बात को लेकर परेशान हैं कि अब कितने रुपए के रिचार्ज पर कितने रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। खैर, आपको परेशान होने की दरकार नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं।
 
बता दें जीएसटी के बाद से टेलीकॉम सर्विसेज पर 15% टैक्स की जगह अब 18% टैक्स लगेगा। इससे पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स को 3 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स देना होगा। इससे होगा कुछ यूं कि 100 रुपए के रिचार्ज पर 82 रुपए मिलेंगे। दूसरी तरफ अगर बात करें मौजूदा टैक्स रेट की तो अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं तो अगर आपका बिल अभी तक 500 रुपए आता था और 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स के साथ ये कीमत बढ़कर 590 रुपए हो जाएगा। वहीं प्री-पेड यूजर्स को अब तक 100 रुपए के रिचार्ज पर 85 रुपए मिलते थे लेकिन अब केवल 82 रुपए ही मिलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »