28 Mar 2024, 15:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीएसटी को लेकर इन 6 गैजेट्स पर मिल रही भारी छूट, मिल रहे बेहद सस्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 12:00PM | Updated Date: Jun 30 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज रात से देश में जीएसटी लागू हो जाएगा। लेकिन इससे पहले कई कंपनियां अपने ग्राहकों को भारी ऑफर दे रही है। जिसमें गैजेट्स पर भारी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। सेल में स्मार्टफोंस से लेकर स्पीकर्स, टीवी और कई तरह के गैजेट्स मौजूद है। 

phone7- 
प्री-GST सेल में पेटीएम एप्पल के iphone 7 पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। कंज्यूमर्स इसके 32GB वेरिएंट को 44,790 रुपए में खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 60,000 रुपए है। 
 
LG G6- 
GST से पहले अमेजन पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर 13,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने इसे 55,000 रुपए में लॉन्च किया था। बाजार में इसका मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी S8 और आईफोन 7 से है। 
 
iPhone 6S- 
इसके 32GB वेरिएंट पर 13,667 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे पेटीएम से 36,666 रुपए में खरीदा जा सकता है। 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इसमें 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 
 
HTC U Ultra
कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन को फरवरी में 59,990 रुपए में लॉन्च किया गया था, इस पर 15,991 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद कंज्यूमर्स इसे अमेजन से 43,999 रुपए में खरीद सकते हैं। 
 
Samsung Galaxy C7 Pro
सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी C7 प्रो पर 4,000 रुपए की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसे अमेज़न से 25,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसें 27,990 में लॉन्च किया गया था। 
 
Iphone 7 प्लस
इसके जेट ब्लैक वेरिएंट पर 17,460 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद अमेज़न पर इसे 64,540 रुपए में खरीदा जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »