18 Apr 2024, 07:42:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो लाया एक और शानदार धमाका, 6 महीने के लिए फ्री होगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 10:03AM | Updated Date: Jun 15 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जियो अपनी होम DTH (डायरेक्ट टू होम) सर्विस जल्द लॉन्च करने वाली है इस बात कि चर्चा पिछले काफी दिनों से जोरों पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जियो DTH सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। 
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ ही छह महीने तक ग्राहकों को फ्री DTH सर्विस देने का दावा है।
 
इस स्क्रीन शॉट की मानें तो जियो की इस सर्विस में 432 चैनल मिलेंगे जिनमें से 350 से ज्यादा चैनल एसडी (स्टैंडर्ड डेफिनेशन) औऱ 50 से ज्यादा हाई डेफिनेशन (HD) क्वालिटी के साथ आएंगे। दावा किया जा रहा है कि अपनी टेलीकॉम सर्विस की तरह ही जियो DTH की दुनिया में भी 6 महीने तक फ्री वेलकम ऑफर के साथ आएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »