18 Apr 2024, 11:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुए Nokia के ये तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें फिचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 2:29PM | Updated Date: Jun 13 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिनलैंड की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने आज भारत में अपने तीन स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 को लॉन्‍च कर दिया है। दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ये तीनों हैंडसेट को लॉन्‍च किया गया। खास बात ये है कि लॉन्च से पहले ही इन तीनों फोन्स की कीमतें लीक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भारत में नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपए, नोकिया 5 कीमत 12899 रुपए और नोकिया 6 कीमत 14,999 रुपए है। कीमत के मामले में नोकिया के ये फोन्स एमआई और सैमसंग जैसी कई दिग्गज कंपनियों को मात दे सकते हैं। 

ऑफर और उपलब्धता
Nokia 6 सिर्फ अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर ही मिलेगा। इसकी बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी। जबकि Nokia 5 को ऑफलाइन रिटेल के लिए रखा गया है। अमेजॉन प्राइम यूजर्स को Nokia 6 खरीदने पर 1000 का कैशबैक दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अमेजॉन पे से खरीदना होगा। 
 
Nokia 3 और Nokia 5 ये दोनों स्मार्टफोन्स सिर्फ रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेंगे। Nokia 3 की बिक्री 16 जून से होगी जबकि Nokia 5 के लिए प्री बुकिंग 7 जुलाई से होगी। कंपनी इन स्मार्टफोन्स और फीचर फोन की बिक्री के लिए देशभर में 400 एक्सक्ल्यूसिव डिस्ट्रिब्यूटर तैयार करेगी। इसके अलावा ये डिवाइस देशभर के 80 हजार रिटेल स्टोर्स में मिलेंगे। 
 
आइए आपको बताते हैं तीनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स-
 
नोकिया 3
5 इंच डिस्पले वाले नोकिया 3 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें MTK क्वॉडकोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह 7.0 एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 2650 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 
नोकिया 5
नोकिया 5 में 5.2 इंच की डिस्प्ले है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगा पिक्सल का रियर और 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3000 एमएएच की बैटरी के साथ इसके होम बटन पर फिंगर प्रिंट सेंसर भी है। यह भी 7.0 एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। 
 
नोकिया 6
इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। 4 जीबी रैम के साथ इसमें 64 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह भी हर फोन की तरह एंड्रायड नॉगट 7.0 काम करता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »