25 Apr 2024, 23:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया का पहला पॉकेट रोबोट प्रिंटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 9:50AM | Updated Date: Jun 10 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुटा लैब्स नाम की स्टार्टअप कंपनी नें दुनिया का पहला ऐसा प्रिंटर का निर्माण किया है जो आकार में इतना छोटा है कि उसे आराम से पॉकेट में कैरी किया जा सकता है। कंपनी नें इस प्रिटंर का नाम पॉकेट इंटरनेट दिया है।  यह यूजर के स्मार्टफोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर काम करता है। दिखनें में भले ही यह बेहद छोटा हो लेकिन इसमें एंडवास्ड टेक्नॉलोजी का यूज किया गया है।
 
इस प्रिंटर को कमांड देनें के बाद यह खूद ही प्रिंट करना शुरू कर देता है। सामान्य प्रिंटर की तरह ये भी लेफ्ट टू राइट प्रिंट करता है। इसे आसानी से लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। प्रिंट साइज को किसी भी साइज में बदला जा सकता है। माइक्रो वरइ पोर्ट के जरिए चार्ज होने वाला ये प्रिंटर 300 डीपीआई तक की प्रिंट क्वालिटी दे सकता है। बैटरी से चलने वाला ये प्रिंटर 60 पेज आसानी से प्रिंट कर सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए के आसपास है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »