20 Apr 2024, 13:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एफबी पोस्ट का करेगा सबसे सटीक हिंदी अनुवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 3:20PM | Updated Date: Jun 3 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अब भाषा अनुवाद की सटीक सुविधा देने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने फिलहाल एक प्रोटोटाइप भी तैयार कर लिया है। उनका दावा है कि यह दूसरे ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर की तुलना में नौ गुना तेजी गति अनुवाद करने की क्षमता रखता है। फेसबुक में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस पर काम करने वाली इंजीनियर डेविड ग्रेंगियर ने  कहते है कि हम एक ऐसा ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर बना रहे हैं जो फेसबुक पर अनुवाद करेगा। ये हर तरह की भाषा का तकनीकी तौर पर अनुवाद करेगा। उनका कहना है कि आम शब्दों का अनुवाद करना तो बेहद आसान होता है। उनके अनुसार किताबी बातों का अनुवाद और सामान्य बोलचाल की बातों का अनुवाद अलग होता है। फेसबुक में अनुवाद की नई तकनीक अभी शोध स्तर पर ही है। हालांकि इसके शोधकर्ताओं को उम्मीद है, इसे जल्द ही सबके लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।  इसे कुछ ऐसे तैयार किया जा रहा है जैसे कोई इंसान किसी बात को या भाषा को अपने हिसाब से समझकर अनुवाद कर लेता है। अभी ये तय नहीं हुआ है कि फेसबुक पर किन भाषाओं पर काम होगा। गूगल कई भाषाओं का अनुवाद करता है लेकिन कई बार वो बहुत सटिक नहीं होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »