26 Apr 2024, 04:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेसबुक ने किया ऐसा गलत काम....लगा भारी जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 3:02PM | Updated Date: May 18 2017 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप के सौदे में गलत जानकारी देने के आरोप में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 12 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है। ईयू ने गुरूवार को कहा कि वर्ष 2014 में हुए इस सौदे के बारे में फेसबुक ने गलत जानकारियां दी। 
फेसबुक पर जुर्माना लगाने वाले ईयू के प्रतिस्पर्धा निगरानी संगठन यूरोपीय कमीशन ने  इसे उचित जुर्माना बताया है।
 
यूरोपीय कमीशन का कहना है कि फेसबुक ने बताया था कि वह फेसबुक और व्हाट्स ऐप के यूजर्स के अकांउट को आॅटोमैटिक तरीके से मैच नहीं कर सकता है लेकिन दो साल बाद उसने ऐसी ही सेवा शुरू की।  
 
कमीशन ने पाया कि वर्ष 2014 में ही फेसबुक और व्हाट्स ऐप के यूजर्स की पहचान मैच करने की तकनीकी संभावनायें मौजूद थीं लेकिन व्हाट्स ऐप को खरीदते समय फेसबुक ने यह जानकारी छुपायी। फेसबुक के कर्मचारियों को इस तकनीकी संभावना की पूरी जानकारी थी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »