25 Apr 2024, 16:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओक्वू ने लॉन्‍च किया नया स्मार्टफोन, जानें क्‍या है खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 3:53PM | Updated Date: May 5 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। घरेलू मोबाइल स्टार्टअप ओक्वू ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन ओमीक्रान शुक्रवार को बाजार में पेश किया। इसकी कीमत 10,499 रूपए रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि उसकी भारत में असेंबली इकाई शुरू करने की योजना है। 
 
ओक्वू आमीक्रान में 5.5 ईंच का डिस्प्ले, 3जीबी रैम, 13 व पांच एमपी कैमरा, 32जीबी मैमारी, 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने छह महीने से भी कम समय में यह दूसरा स्मार्टफोन पेश किया है और वह इस साल चार लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 
कंपनी के सीईओ अंशुमान अतुल के अनुसार इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी 9000-12000 रूपए के सबसे प्रतिस्पर्धी मूल्य खंड में उतर रही है। उनके अनुसार कंपनी भारत में अपनी असेंबली इकाई शुरू करने की योजना बना रही है जो इसी साल शुरू हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी की अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। 
 
कंपनी कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाना चाहती है और इसके लिए उसकी 2017 में 500 विशेष आउटलेट खोलने की योजना है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी पूर्वी व दक्षिण भारत के साथ साथ अब उत्तरी भारत में अपनी कारोबार का विस्तार करेगी। इस अवसर पर कंपनी की ब्रांड अंबेस्डर अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी मौजूद थीं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »