20 Apr 2024, 20:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने लॉन्‍च किया यह शानदार ऐप, घर बैठे मिलेगी ये सेवाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 10:54AM | Updated Date: Apr 17 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने अपने यूजर्स की लाइफ और आसान बनाने के लिए एक शानदार ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप की मदद से आप रोजमर्रा की कई सारी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। 
 
गूगल ने एरियो (Areo) नाम से नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की खास बात यह है कि इस एक ऐप से ही आप फूड डिलिवरी से लेकर घरेलू सेवाओं की होम डिलिवरी तक सभी सुविधाएं पा सकते है। इस ऐप के जरिए किसी भी सर्विस की बुकिंग करने पर यह टाइम स्लॉट चुनने का ऑप्शन भी देता है, जिसके मुताबिक आप सर्विस टाइमिंग अपनी सुविधा के हिसाब से शेड्यूल कर सकते हैं। 
 
यह ऐप उपलब्ध कंपनियों की समीक्षा की भी सुविधा देता है। वहीं, रेस्टोरेंटों के खाने की क्वालिटी, सर्विस के लिए टाइम शेड्यूलिंग करने का ऑप्शन भी देता है। इस ऐप पर कार्ड, नेटबैंकिंग या कैश ऑन डिलिवरी सेवा से भुगतान किया जा सकता है। इस ऐप की खासियत इसमें दिया गया इंटरऐक्टिव यूजर इंटरफेस है। फिलहाल ये ऐप मुंबई और बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे रहा है। 
 
 वहीं, रिपेयरिंग के लिए गूगल ने जिम्बर्ग के साथ हिस्सेदारी की है। क्लीनिंग और फिटनेस ट्रेनिंग के लिए गूगल ने अर्बन क्लैप के साथ समझौता किया है। यहां आपको नए फिटनेस क्लास के बारे में जानकारी मिलेगी और अगर आप चाहें तो उसी समय उस फिटनेट क्लास के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »