25 Apr 2024, 17:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस देश की तर्ज पर भारत में भी होगी इंडिया मोबाइल कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 11:52AM | Updated Date: Apr 10 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बार्सिलोना में हर साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। इसी को देखते हुए अब भारत में भी इस साल पहली बार 27 से 29 सितंबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आयोजन की तैयारी चल रही है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली में होगा। इस कांग्रेस में करीब 8-10 प्रमुख देशों के भाग लेने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से किया जाएगा। इस मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा और इस इवेंट के लिए 15 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
 
सीओएआई के महानिदेशक ने कहा, “हमने महसूस किया कि भारत में एक प्रमुख आयोजन की जरूरत है। पश्चिम में हमारे पास बार्सिलोना कार्यक्रम है, पूर्व में शंघाई वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस है, लेकिन इस पैमान का दक्षिण-पूर्व एशिया में कुछ नहीं था। यह कार्यक्रम इस उद्देश्य को पूरा करेगा।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »