23 Apr 2024, 16:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो के समर सरप्राइज में 3 नहीं 4 महीने तक सब कुछ मुफ्त!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 9:38AM | Updated Date: Apr 4 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर को लेकर लोगों के मन में एक कंफ्यूजन भी है। आइए जानते हैं क्या है लोगों के बीच कंफ्यूजन।
 
दरअसल, लोग मान रहे हैं कि रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करने के बाद उन्हें तीन महीने तक मौजूदा सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।
 
हालांकि, ऐसा है नहीं। आपको अगर लग रहा है कि इन तीन महीनों की मुफ्त सुविधा के लिए आपको 303 रुपए देने पड़ रहे हैं तो आप गलत हैं। 
अगर आप रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत जियो प्राइम की 99 रुपए की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करते हैं तो आपको चार महीने तक कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा और आप मौजूदा फ्री ऑफर का चार महीनों तक मजा ले सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »