28 Mar 2024, 15:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पैनासोनिक ने नया कैमरा लूमिक्स जीएच5 पेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 10:56AM | Updated Date: Mar 29 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापानी उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने कहा कि वह 2017-18 में पेशेवर इंटरचेंजेबल लैंस खंड में लगभग 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने अपना हाइब्रिड कैमरा लूमिक्स जीएच5 मंगलवार को बाजार में पेश किया।
 
पैनासोनिक इंडिया के उत्पाद प्रमुख (डिजिटल इमेजिंग) गौरव घावरी ने कहा, ‘हम 2017-18 में महंगे कैमरा खंड में कम से कम 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी चाहते हैं। जीएच5 इसी खंड में प्रतिस्पर्धा करेगा।’
 
कंपनी की इस उत्पाद की पेशकश के जरिए जिस बाजार पर निगाह है वह 1.40 लाख रुपए से अधिक कीमत वाला है। उल्लेखनीय है कि पेशेवर इंटरचेंजेबल लैंस बाजार में इस समय निकोन व कैनन का बोलबाला है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »