20 Apr 2024, 05:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपने मालिक का चेहरा पहचान लेगा यह स्‍मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 3:49PM | Updated Date: Mar 13 2017 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एप्पल का नया आईफोन 8 आने में अभी काफी समय है लेकिन आने से पहले ही इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। इस फोन के लिए लोगों की दीवानगी का आलम यह है कि कोवेन एंड कंपनी की ओर लीक ताजा जानकारी के मुताबिक इस साल फोन की दसवीं वर्षगांठ पर कंपनी नया हैंडसेट लॉन्‍च कर सकती है।
 
आईफोन 8 में एक खास तरह का फीचर होगा चेहरा पहचानने वाला। सूत्रों का दावा है कि इस फोन का डिस्प्ले 5.8 इंच का होगा और इसमें ओएलईडी स्क्रीन होगी। इसके अलावा इसमें टच आईडी के साथ कांच के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा होगा। चेहरा पहचानने वाले फीचर के लिए फोन में लेजर सेंसर और सामने के कैमरा के साथ इनफ्रारेड सेंसर लगे होंगे। कंपनी की मानें तो आईफोन 8 में आॅगमेंट रिएलिटी का फीचर भी जोड़े जाने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »