20 Apr 2024, 18:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
  • Untitled-4
  • Untitled-5
  • Untitled-6
नई दिल्ली। नोकिया की पहचान रहा 3310 एक बार फिर से बाजार में आ गया है। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में नोकिया 3310 का 2017 वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ‘मॉडर्न ट्विस्ट’ का नाम दिया है। 
 
गौरतलब है कि नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने फोन रहा है। यह फोन 2005 में बंद हो गया था। 
 
Nokia 3310 की कीमत 59 यूरो यानी करीब 4,166 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का एलान नहीं किया है। भारत में इन फोन्स को यूजर्स कुछ दिनों के बाद खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस फोन के साथ नोकिया-3, नोकिया-5 और नोकिया-6 को भी लॉन्च किया है।
 
 
नया डिजाइन 
Nokia- 3310 चार नए कलर में मिलेगा। वॉर्म रेड और यलो जिसमें ग्लॉस फिनिश है। जबकि डार्क ब्लू और ग्रे है कलर वाला हैंडसेट मैट फिनिश है। हालांकि इसमें सीमित इंटरनेट सेवाएं भी होंगी। ये एस30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें थ्री जी या 4 जी के बजाए 2.5 जी की धीमी कनेक्टिविटी होगी। 
 
 
Nokia- 5 के फीचर   
स्‍क्रीन- 5.2 इंच 
OS- एंड्रॉइड नोगट प्रोसेसर
क्‍वालकम स्‍नैपड्रैगन
 430 RAM
2 GB स्‍टोरेज
16 GB 
कैमरा- रीयर- 13MP, फ्रंट - 5 MP
कीमत- 15,000
 
 
Nokia-6 के फीचर्स 
1.2 GHz Snapdragon 430 ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर
 
4 जीबी  LPDDR3 RAM
64 जीबी ROM
5.5 इंच FHD IPS डिस्‍प्‍ले
ड्युअल स्‍पीकर
ड्युअल सिम
16MP रीयर कैमरा 
LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा- 8 MP
4 जी इनेबल्ड WIFI 
बैटरी - 3000mAh
कीमत- 20,000 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »