20 Apr 2024, 21:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

वोटरों को प्रोत्साहन देने के लिए फेसबुक देगा रिमाइंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 10:14AM | Updated Date: Feb 4 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों- उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फेसबुक ने भारतीय यूजर्स को न्यूजफीड में रिमाइंडर देने का फैसला किया है।
 
ये रिमाइंडर इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से जुड़ा होगा, जहां चुनाव से संबंधित जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है। इन पांचों राज्यों में वोटिंग वाले दिन 18 वर्ष और इससे ज्यादा की उम्र वाले यूजर्स को ‘पोलिंग डे रिमाइंडर’ दिया जाएगा। 
 
ये सुविधाएं होंगी मौजूद
अपने दोस्तों को बताने के लिए फेसबुक ने ‘शेयर योर वोट’ बटन का ऑप्शन भी दिया है। जिस पर क्लिक करके दोस्तों को बता सकते हैं कि उन्होंने वोट दे दिया है। इसमें यह नहीं बताया जा सकता कि आपने किसे वोट दिया है।
 
फेसबुक ने सिर्फ मतदाताओं के लिए नहीं उम्मीदवारों के लिए भी एक टूल दिया है। इसमें उम्मीदवार और चुने गए प्रतिनिधियों 200 कैरक्टर्स में जानकारी या फिर विभिन्न विषयों पर अपनी राय दे सकते है।
 
पहले से ही तय 20 विषयों पर वे अपने राय रख सकते हैं, जिनमें बजट, एजुकेशन, हेल्थ और विकास शामिल हैं। फेसबुक ने इससे पहले 2008 में अमेरिका में चुनाव के दिन ‘आई एम ए वोटर’ के नाम से रिमाइंडर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »