29 Mar 2024, 11:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

रिलायंस जियो ने शुरू की अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने के लिए मुफ्त..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 8:43PM | Updated Date: Jan 13 2017 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो टेलीकॉम सेवा में पहले से ही 4G LTE सर्विस में पांव फैला चुकी है। अब कंपनी ब्रॉडबैंड की दुनिया में भी छाने को तैयार है। स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर तोहफो और सुविधाओं की बरसात करने वाली रिलायंस जियो ने अब ब्रॉडबैंड यूजर्स पर एफटीटीएच यानी फाइबर टू द होम के जरिए सुविधाओं की बरसात करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी एफटीटीएच सेवा की शुरुआत औद्योगिक नगरी मुंबई के सिर्फ छह स्थानों पर की गई है,लेकिन इस सेवा के जरिए

कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने तक फ्री डेटा के साथ मुफ्त वॉयस कॉल्स की भी सुविधा प्रदान कर रही है। रिलायंस जियो के यूजर्स को एफटीटीएच की सुविधा प्रदान करने के लिए मुंबई की कुछ इमारतों में फाइबर केबल लगाए जा रहे हैं। हर महीने यूजर्स को 100 जीबी की तक की डाउनलोडिंग पर फुल स्पीड दी जाएगी। डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद सर्विस की स्पीड 1 mbps हो जाएगी। शुरुआत में जियो ने दावा किया था कि कंपनी FTTH सर्विस के जरिए 1gbps तक की स्पीड मुहैया कराएगा।

हालांकि यूजर्स के मुताबिक फिलहाल उन्हें 70 से 100 mbps तक की स्पीड मिल रही है। ऐसा हो सकता है कि सर्विस फिलहाल अपने शुरुआती दौर में है इसलिए स्पीड कम हो और आने वाले दिनों में स्पीड बढ़ाई जाए। जैसा कि हम बता चुके हैं कि यूजर्स के लिए जियो फाइबर सर्विस मुफ्त है, लेकिन लोगों से 4500 रुपए का वन टाइम चार्ज लिया जा रहा है जोकि घर में लगाए जाने वाले रूटर की कीमत है। अगर जियो प्लान में बदलाव नहीं करता है तो सर्विस तीन महीने के लिए फ्री होगी और उसके बाद कोई एक प्लान चुनना होगा। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से किसी भी प्लान की घोषणा नहीं की गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »