29 Mar 2024, 15:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

फिनलैंड में सबसे ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2017 6:19PM | Updated Date: Jan 2 2017 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया भर में फिनलैंड में लोग सबसे ज्यादा फोन करते है। इतना कि सरकार परेशान हो गई है, यहां के लोग महीने में 9 जीबी से ज्यादा डाटा प्रति सिम यूज कर लेते हैं। हेलसिंकी में एक आम सुबह. लोग दफ्तर जा रहे हैं।  स्टेशनों पर खूब भीड़ है, लेकिन शोर जरा भी नहीं। ज्यादातर सिर झुके हुए हैं हाथों में स्मार्टफोन हैं। वीडियो चल रहे हैं और लोग उन्हीं में खोए हैं। फिनलैंड की राजधानी में यह नजारा सामान्य है क्योंकि ये लोग उस देश में रहते हैं जो दुनिया का सबसे मोबाइल डेटा खर्च करता है।

जिस फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने कभी मोबाइल फोन की दुनिया पर राज किया है, उसमें लोगों का फोन के प्रति मोह हैरान नहीं करता। 2016 के पहले हिस्से के आंकड़ों के आधार पर स्वीडन की कंपनी टेफिशिएंट ने जो निष्कर्ष निकाले हैं, उनके मुताबिक फिनलैंड में प्रति सिम कार्ड सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल होता है।

यूरोप और एशिया के 32 देशों में किए गए इस सर्वे में फिनलैंड टॉप पर रहा है। उसके यहां जून महीने में प्रति सिम 9 जीबी से भी ज्यादा डाटा खर्च हुआ। दूसरे नंबर पर रहे दक्षिण कोरिया के डेटा से यह दोगुने से भी ज्यादा है। फिनलैंड के लोग फोन पर इतना ज्यादा वक्त खर्च करने लगे हैं कि अधिकारी चिंतित हैं। हेलसिंकी के स्वास्थ्य और समाज सेवा विभाग ने हाल ही में एक अभियान भी शुरू किया है जिसके तहत माता-पिता को बताया जा रहा है कि वे अपने बच्चों का ध्यान दूसरे कामों में भी बटाएं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »