19 Apr 2024, 17:38:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब आपके घर पहुंचेगा रिलायंस जियो का सिम, जानिए कैसे?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 8:31PM | Updated Date: Nov 17 2016 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए एक नया कैंपेन शुरू किया है। कंपनी जल्द ही लोगों के घर-घर जियो का सिम पहुंचाएगी। ऐसे में यूजर्स को सिम के लिए अब लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नही है।

गौरतलब है कि जियो का मकसद भविष्य में 80 फीसदी भारतीय को हाई स्पीड इंटरनेट और वॉयस सर्विस देना है। इसके लिए कंपनी के लिए यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास रिलायंस जियो का सिम पहुंचे।

जियो का सिम घर मंगाने के लिए आपको जियो की वेबसाइट पर जाकर फार्म फिल करना होगा। साथ ही सीम की होम डिलिवरी के लिए रिक्वेस्च करना होगी। इसके बाद जियो के कर्मचारी आपसे बात करेंगे और डिलिवरी कब और कहा करना यह तय करेंगे।

आप एक बार में 9 सिम के लिए योग्य होंगे, लेकिन इसके लिए आपके पास 9 ऐसे स्मार्टफोन्स होने चाहिए जिनमें 4G LTE हो। क्योंकि एक डिवाइस से सिर्फ एक ही कोड जेनेरेट किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी 31 दिसंबर तक 100 मिलियन यूजर्स जोड़ना चाहती है।

इन शहरों में होगी होम डिलिवरी

शुरुआती चरण में कंपनी अहमदाबाद, बंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और विशाखापत्तनम शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »