23 Apr 2024, 20:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

Reliance Jio ला रहा है जल्‍द ही 4G स्मार्टफोन, किमत जाने.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 3:19PM | Updated Date: Nov 15 2016 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रिलायंस Jio ने एक बार फिर कमर कस ली है और वेलकम प्लान खत्म होने से पहले ही आपके लिए 5 नए धमाकेदार ऑफर लेकर आने वाली है। डाटा और इंटरनेट मार्केट के बाद अब जियो ने दूसरे मार्केट्स को भी टार्गेट करने की पूरी तैयारी कर ली है। अपने 5 नए धमाकेदार ऑफर्स के अलावा Jio जल्दी ही मार्केट में सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। इस फोन पर काम भी शुरू हो गया है और इसे 'LYF Easy' के नाम से जनवरी 2017 में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत सिर्फ 1000 रूपए बताई जा रही है। 
 
कैसा होगा सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन 
इस फोन को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी साफ नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि Jio वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद यही रिलायंस का बड़ा धमाका होने वाला है। ये दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा जिसमें VoLTE सपोर्ट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन के साथ जियो का फ्री वॉयस कॉलिंग ऑफर मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि भले ही रिलायंस जिओ के इस स्मार्टफोन की कीमत 1000 रुपए के करीब होगी, लेकिन ये पावरफुल होगा। इसमें Spreadtrum 9820 प्रोसेसर हो सकता है। स्मार्टफोन में कैमरा, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »